छतबीड़ चिड़ियाघर जाने वाले सैलानियों के लिए अहम खबर, अब घुमने का आएगा और मजा..

Edited By Vatika,Updated: 23 Feb, 2021 01:09 PM

news for chhatbir zoo

छतबीड़ चिड़ियाघर जाने वाले सैलानियों को अब यहां घूमने का और भी ज़्यादा मजा आएगा क्योंकि

जीरकपुर (गुरप्रीत): छतबीड़ चिड़ियाघर जाने वाले सैलानियों को अब यहां घूमने का और भी ज़्यादा मजा आएगा क्योंकि चिड़ियाघर में पिछले कई दिनों से बंद पड़ा पक्षियों का बाड़ा सैलानियों के लिए फिर खोल दिया गया है। कई राज्यों  में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद छतबीड़ चिड़ियाघर  प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए पक्षियों के बाड़े को बंद कर दिया था।

इससे पहले कोरोना महामारी के चलते भी छतबीड़ चिड़ियाघर को करीब 8 महीने बंद रखने के बाद दिसंबर, 2020 में इसे खोला गया था। चिड़ियाघर के डायरैक्टर एम. सुधागर ने बताया कि पक्षियों, कर्मचारियों और सैलानियों को बीमारी से बचाने के लिए सख्त जैव -सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। चिड़ियाघर पहुंचने वाले सैलानियों का कहना है कि लम्बे समय के बाद बच्चों के साथ चिड़ियाघर पहुंच कर बहुत बढ़िया लग रहा है। इसके साथ ही पक्षियों के बाड़े में अलग -अलग किस्मों के पक्षियों को देख कर पैसा वसूल हो गया और बच्चों ने भी बहुत मस्ती की। सैलानियों ने कहा कि चिड़ियाघर में अभी लायन सफारी बंद है और सब लोग अब इसके खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!