Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Sep, 2017 01:30 PM
कोर्ट मैरिज बाद में लड़के को माता-पिता द्वारा बेदखल करने के बाद में नव-विवाहिता लड़की ने 2 अन्य लड़कियों सहित आज उस समय हंगामा खड़ा कर दिया, जब लॉरैंस रोड स्थित लड़के के पिता की स्वीट शाप पर आई इस लड़की ने तोड़-फोड़ करनी शुरू कर दी।
अमृतसर(स.ह.): कोर्ट मैरिज बाद में लड़के को माता-पिता द्वारा बेदखल करने के बाद में नव-विवाहिता लड़की ने 2 अन्य लड़कियों सहित आज उस समय हंगामा खड़ा कर दिया, जब लॉरैंस रोड स्थित लड़के के पिता की स्वीट शाप पर आई इस लड़की ने तोड़-फोड़ करनी शुरू कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही लॉरैंस रोड चौकी इंचार्ज ए.एस.आई. रजिन्द्र सिंह सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गए। लॉरैंस रोड स्थित स्वीट्स शॉप के मालिक जतिन्द्र सिंह ने बताया कि करीब 4 महीने पहले उस के लड़के दिलप्रीत सिंह ने सिल्की नाम की लड़की के साथ कोर्ट मैरिज करवाई थी, परन्तु यह रिश्ता उसे नामंजूर होने पर उसने नव-विवाहित जोड़े को बेदखल कर दिया था।
ए.एस.आई. रजिन्द्र सिंह ने बताया कि लड़की की शिकायत के मुताबिक उस का पति कुछ दिनों से गायब है और अब वह मायके घर में रह रही है। उसकी तरफ से लड़के को मिलाने या फिर उसे खर्चा दिए जाने की मांग करने पर लड़के का परिवार उसके साथ
झगड़ने लग पड़ा।
उधर, लड़के के पिता द्वारा बेदखल कर दिए जाने की दशा में कोई वित्तीय मदद न दिए जाने का हवाला दिया गया। साथ के दुकानदारों सुनीलदीप सिंह, रचित कपूर, राजीव और मुकेश ने बताया कि 2 दिन पहले भी दोनों पक्षों की बैठक हुई थी परन्तु आज यह हंगामा खड़ा हो गया। चौकी इंचार्ज ए.एस.आई. रजिन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर ही दोनों पक्षों को पुलिस चौकी में शनिवार शाम को आने का समय दिया गया है।