Edited By Urmila,Updated: 31 Mar, 2024 09:17 AM
थाना प्रमुख ब्यास इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार कविता कुमारी ब्यास अस्पताल में कार्यरत थी और उसकी शादी पांच माह पहले रजत से हुई थी।
बाबा बकाला साहिब : अमृतसर के बाबा बकाला साहिब इलाके से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर आई है, जहां दहेज के लिए एक नवविवाहित लड़की को घर की छत से नीचे फेंक दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
ब्यास थाने की पुलिस ने मृतका के पति रजत कुमार पुत्र हरी राम और उसकी सास ललिता देवी पत्नी हरी राम वासियान बुसल थाना नगरोटा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रमुख ब्यास इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार कविता कुमारी ब्यास अस्पताल में कार्यरत थी और उसकी शादी पांच माह पहले रजत से हुई थी।
अक्सर उसका पति रजत दहेज की खातिर उसके साथ मारपीट करता था और जब उसे मौका मिला तो उसने लड़की को घर की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here