Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Nov, 2017 08:31 PM
कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद सुनिल जाखड़ ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ही प्रगतिशील और शक्तिशाली भारत की नींव रखी थी। ...
चंडीगढ़: कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद सुनिल जाखड़ ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ही प्रगतिशील और शक्तिशाली भारत की नींव रखी थी।
जाखड़ ने आज यहां कांग्रेस भवन में पंडित नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित करते कहा कि उन्होंने ही आधुनिक भारत की नींव तैयार की और उनके योजनाबद्ध कार्यों के कारण ही देश ने एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता संग्राम के दौरान अग्रिम पंक्ति के नेताओं में शामिल रहे पंडित नेहरू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चल कर देश के हर व्यक्ति के विकास के लिए कार्य किया।