नवांशहर Road Accident, नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

Edited By Kamini,Updated: 18 Nov, 2026 12:23 PM

nawanshahr road accident

बलाचौर-रूपनगर नैशनल हाईवे पर रैलमाजरा में लैमरिन टेक यूनिवर्सिटी के पास एक कार के बेकाबू होने और दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है।

नवांशहर/काठगढ़ (त्रिपाठी, राजेश शर्मा): बलाचौर-रूपनगर नैशनल हाईवे पर रैलमाजरा में लैमरिन टेक यूनिवर्सिटी के पास एक कार के बेकाबू होने और दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है।

एस.एस.एफ. टीम के प्रभारी ए.एस.आई. कुलवीर सिंह ने बताया कि नवांशहर से एम. डीटीडिवाइस के जरिए दुर्घटना की सूचना मिलने पर वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पता चला कि रैलमाजरा निवासी रामपाल पुत्र वरियाम सिंह, हुंडई वेन्यू कार से रोपड़ से बलाचौर की ओर जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी यूनिवर्सिटी के पास पहुंची, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया, वह बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई।

नैशनल हाईवे अथॉरिटी की रिकवरी वैन को बुलाकर गाड़ी को सीधा किया गया और सड़क के किनारे हटाया गया। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन चालक बाल-बाल बच गया। एस.एस.एफ. टीम ने नवांशहर कंट्रोल रूम और पुलिस चौकी के प्रभारी को घटना की सूचना दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!