PPCC प्रधान नवजोत सिद्धू ने सुखबीर बादल को दिया चैलेंज

Edited By Urmila,Updated: 27 Nov, 2021 01:12 PM

navjot sidhu challenges sukhbir badal

पीपीसीसी प्रधान नवजोत सिद्धू ने कहा कि न उन्होंने कसम खाई है न ही उन्होंने कभी वायदे किए हैं। सिद्धू ने कहा कि सुखबीर बादल झूठ बोल रहे हैं। क्लीन चिट देने वाले डी.जी.पी. से सिद्धू कभी नहीं मिला।

चंडीगढ़ः पीपीसीसी प्रधान नवजोत सिद्धू ने कहा कि न उन्होंने कसम खाई है न ही उन्होंने कभी वायदे किए हैं। सिद्धू ने कहा कि सुखबीर बादल झूठ बोल रहे हैं। क्लीन चिट देने वाले डी.जी.पी. से सिद्धू कभी नहीं मिला। नवजोत सिद्धू ने कहा कि अगर वह मिले होंगे तो वह राजनीति छोड़ देंगे। सिद्धू कभी भी पीठ पर वार नहीं करता। 

यह भी पढ़ेंः मांगों को लेकर टावर पर चढ़ा बेरोजगार अध्यापक, सरकार पर बरसे सुखबीर बादल

उन्होंने सुखबीर को चैलेंज करते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो वह सबूत लाकर दें। सिद्धू ने कहा कि उनको डर कहीं और से लग रहा है। नवजोत सिद्धू ने कहा कि उनका कोई कारोबार नहीं है न उनकी कोई बस चलती है। उन्होंने कभी नहीं कहा कि कोई गिरफ्तारी करने आए। सिद्धू ने कहा कि षडयंत्र की बात उनसे मत करो। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने पंजाब को बेच दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!