नवजोत सिद्धू सड़क हादसे के घायल नौजवान के लिए बने फरिश्ता

Edited By Urmila,Updated: 24 Jul, 2023 11:10 AM

navjot sidhu became an angel for the youth injured in the road accident

जानकारी के अनुसार नवजोत सिद्धू लुधियाना में कांग्रेस के सत्याग्रह के बाद पटियाला लौट रहे थे।

खन्ना: पूर्व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने खन्ना में सड़क हादसे के घायल नौजवान की जान बचाई। जानकारी के अनुसार नवजोत सिद्धू लुधियाना में कांग्रेस के सत्याग्रह के बाद पटियाला लौट रहे थे। खन्ना में गांव कौड़ी में पूर्व राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो की फैक्ट्री में उनसे मिलने आ रहे थे कि सड़क पर बाइक सवार युवक खून से लथपथ देखा। उन्होंने तुरंत उसकी मदद की। घायल की पहचान नाभा के गांव रोहटे के रहने वाले राजविंदर सिंह (25) के रूप में हुई जिसे कोई वाहन टक्कर मार गया था। सिद्धू के सुरक्षा कर्मियों ने युवक को अस्पताल भर्ती कराया। दूलो भी उसका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। 

वहीं दूसरी ओर सिद्धू के सुरक्षा कर्मी ए.एस.आई. गुरमेज सिंह ने बताया कि नौजवान सड़क पर तड़प रहा था। बाइक के नीचे फंसा था। उसके पास 10-12 लोग खड़े थे। मदद करने वाला कोई नहीं था। तभी नवजोत सिद्धू ने गाड़ियां रोककर जिप्सी में घायल को अस्पताल भेजा। सरकारी अस्पताल के डा. राघव ने कहा कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। उसकी जांघ में फ्रैक्चर है। शरीर पर कुछ चोटें भी हैं। समय रहते सिद्धू के प्रयास से युवक यहां पहुंच गया जिसका इलाज करके स्टेबल किया गया है। परिजनों के कहने पर युवक को बड़े अस्पताल रैफर किया गया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!