फिलीपींस में दूसरे पंजाबी व्यक्ति की जान बचाना पड़ा भारी, लुटेरों ने बेरहमी से किया कत्ल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 Jan, 2021 09:40 AM

murder of nri in philippines

फिलीपींस गए एन.आर.आई. गोविंद्र सिंह की कुछ बदमाशों की ओर से हत्या कर दी गई।

सुल्तानपुर लोधी(सोढी): फिलीपींस में एक पंजाबी व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति की जान बचाना उस समय भारी पड़ा गया, जब फिलीपींस के लुटेरों ने उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। जानकारी के अनुसार फिलीपींस गए सुल्तानपुर लोधी से एन.आर.आई. गोविंद्र सिंह की कुछ बदमाशों की ओर से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 

इस संबंधी ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के नजदीक रह रहे मृतक के बड़े भाई तरनजीत सिंह खालसा ने बताया कि उसका छोटा भाई गोविंद्र सिंह वर्ष 1996 में विदेश गया था। फिलीपींस में गोविंद्र की दुकान थी। गत 2 जनवरी को एक अन्य पंजाबी व्यक्ति को लूटने के लिए कुछ लोग उसके पीछे भाग रहे थे। वह पंजाबी व्यक्ति भागता हुआ जान बचाने के लिए गोविंद्र की दुकान में आ गया। उसे बचाने के लिए गोविंद्र ने दुकान को अंदर से बंद कर लिया। इसी के चलते दूसरे दिन 3 जनवरी को फिलीपींस के व्यक्तियों ने गोविंद्र सिंह का कत्ल कर दिया।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!