संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला युवक का श@व, सदमे में परिवार

Edited By Vatika,Updated: 06 Jul, 2024 02:58 PM

murder in gurdaspur

गुरदासपुर सदर के गांव बाबोवाल के एक युवक का शव एक निजी स्कूल के पीछे झाडिय़ों

गुरदासपुर(विनोद): गुरदासपुर सदर के गांव बाबोवाल के एक युवक का शव एक निजी स्कूल के पीछे झाडिय़ों से बरामद हुआ। गुरदासपुर सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने दो युवकों पर नशीला पदार्थ देकर हत्या करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक अमित निवासी बाबोवाल के पिता सोनू ने बताया कि उनका बेटा शादीशुदा है और उसकी तीन साल की बेटी है। जबकि उसकी पत्नी भी गर्भवती है। उन्होंने बताया कि कल सुबह उनके बेटे को गांव के ही दो युवक घर से बुलाकर ले गये थे। लेकिन जब उनका लडक़ा शाम तक घर नहीं लौटा तो उन्होंने आस-पड़ोस में पूछताछ शुरू की। शाम को पता चला कि गांव के ही दो युवक उनके बेटे को नशीला पदार्थ खिलाकर ऑटो में घूम रहे हैं। जब हमने उनके घर जाकर लडक़ों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकार किया कि उनके लडक़े का शव एक निजी स्कूल के किनारे झाडिय़ों में पड़ा है। हमने मौके पर जाकर देखा तो वहां अमित का शव पड़ा था। इस संबंध में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि उक्त लडक़ों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उनके लडक़े की हत्या की है।

उधर, गुरदासपुर सदर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अमनदीप सिंह के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में  लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!