Edited By Vatika,Updated: 19 Jul, 2022 03:35 PM
गत रात लाहौर के बाहरी ईलाका बागबानपुरा मे एक नौजवान तथा उसकी पत्नी की लडक़ी पक्ष
गुरदासपुर,लाहौर (विनोद): गत रात लाहौर के बाहरी ईलाका बागबानपुरा मे एक नौजवान तथा उसकी पत्नी की लडक़ी पक्ष के लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। दोनो ने 10 माह पहले घर से भाग कर प्रेम निकाह किया था।
सीमापार सूत्रों के अनुसार शहजाद तथा उसकी पतनी फरहा निवासी बागबानपुरा गत रात अपने घर की छत पर सो रहे थे कि हमलावरों ने घर के बाहर लकड़ की सीढ़ी लगा कर छत पर जाकर दोनो की गोली मार कर हत्या कर दी। शहजाद निवासी बागबानपुरा तथा फराह निवासी शादीपुरा ने 10 माह पहले घर से भाग कर निकाह किया था। जबकि फराह इस समय तीन माह की गर्भवति थी।
मृत्क शहजाद के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी दोनो पर हमला हुआ था परंतु तब दोनो बच गए थे। फराह के परिवार वाले इस प्रेम निकाह से खफा दे तथा इज्जत की खातिर फराह के परिवार वालों ने दोनो की हत्या कर दी। हमलावर छत पर जाने के लिए लकड़ी की सीढ़ी भी अपने साथ लाए थे जो हमले के बाद वही छोड़ गए।