Edited By Vatika,Updated: 06 Jul, 2019 08:16 AM
समीपवर्ती गांव कजला के व्यक्ति सुखविंदर सिंह पुत्र तरसेम सिंह की यू.के. के लेस्टर शहर में बेरहमी के साथ चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
बंगा(चमन लाल/ राकेश): समीपवर्ती गांव कजला के व्यक्ति सुखविंदर सिंह पुत्र तरसेम सिंह की यू.के. के लेस्टर शहर में बेरहमी के साथ चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सुखविंदर सिंह 1997 में इंगलैंड गया था। 1-2 वर्ष पहले उसे इंगलैंड की पी.आर. भी मिल गई थी।
सुखविंदर की माता कश्मीर कौर व भाई अमरजीत सिंह ने बताया कि उसे इंगलैंड का पासपोर्ट मिलने वाला था परन्तु इसी दौरान उसके साथ कार्य कर रहे सुलक्खण सिंह निवासी गांव धर्म जिला होशियारपुर के साथ लड़ाई हो गई तो उसने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। वहीं कश्मीर कौर ने मांग की कि दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जाए व उनके वहां जाने के लिए वीजा भी जारी किया जाए।