सुलझी पिता-पुत्र की हत्या की गुत्थी,  24 घंटे में पुलिस ने आरोपी किए काबू

Edited By Kalash,Updated: 20 Jul, 2024 02:33 PM

murder case of father and son solved

पंजाब पुलिस ने 24 घंटों में ही गांव पाका में पिता-पुत्र की सरेआम गोलियां मार कर हत्या करने के मामले को सुलझा लिया है।

फाजिल्का : पंजाब पुलिस ने 24 घंटों में ही गांव पाका में पिता-पुत्र की सरेआम गोलियां मार कर हत्या करने के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में नामजद 4 लोगों में से 3 को काबू कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद कर ली है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।  

आपको बता दें कि बीते दिनों फाजिल्का के गांव पाका में खेतों में पानी की बारी लगा रहे पिता-पुत्र की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के भाई कारज सिंह ने बताया कि उसके भाई अवतार सिंह ने गांव में ही करीब 8 एकड़ जमीन ठेके पर ली थी। इस जमीन को पहले ठेके पर लेकर खेती करने वाले व्यक्ति उनके साथ रंजिश रखते थे। उसने बताया कि उसका भाई अवतार सिंह और भतीजा हरमीत सिंह आरोपियों के बाद ठेके पर लिए खेतों में पानी की बारी लगा रहे थे। इतने में उक्त आरोपी मौके पर आए और पहले उसके भतीजे हरमीत सिंह को रिवॉल्वर से गोली मारी और फिर उसके भाई अवतार सिंह को भी गोली मार दी। कारज सिंह ने बताया कि आरोपी इससे पहले इस जमीन को ठेके पर लेकर खेती करते थे पर अब पिछले वर्षों से उसका भाई अवतार सिंह खेती करता आ रहा था और इसी रंजिश के चलते उसने भाई और भतीजे की हत्या कर दी गई।      

बता दें कि मृतक अवतार सिंह के 2 बेटे हैं, जिनमें से एक हरमीत सिंह की उसके साथ ही हत्या कर दी गई और दूसरा बेटा दिव्यांग है। मृतक युवक हरमीत सिंह के घर कुछ दिन पहले ही एक बेटी के बाद एक लड़के का जन्म हुआ था। अवतार सिंह और हरमीत सिंह की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!