‘अगर ससुरालियों को पैसे दिए होते तो जिन्दा होती मेरी लड़की’

Edited By Vaneet,Updated: 19 May, 2018 10:16 AM

murder case

गांव दौलत सिंह वाला में लगभग 3 माह पहले एक लड़की की शादी हुई थी। उसकी गोली लगने से मौत हो गई जिसके शव को स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिया लाया गया।

सुनाम ऊधम सिंह वाला(मंगला): गांव दौलत सिंह वाला में लगभग 3 माह पहले एक लड़की की शादी हुई थी। उसकी गोली लगने से मौत हो गई जिसके शव को स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिया लाया गया। 

 

इस दौरान सहायक सब-इंस्पैक्टर हरदेव सिंह ने बताया कि मृतक सुखदीप कौर (21) पत्नी गुरप्रीत सिंह के पिता राम सिंह गांव घोड़ेनाब ने बताया कि उसकी लड़की की शादी फरवरी 2018 में हुई थी तथा लगभग 2 महीने पहले लड़की ने बताया था कि उसके ससुराल ने जमीन लेनी है, जिसके लिए कुछ रुपयों की जरूरत है। इस बात को चलते 2 माह बीत गए। गत 17 मई को राम सिंह को लड़की का फोन आया कि आज पैसे लेकर आ जाओ नहीं तो यह मुझे मार देंगे और सायं को लड़की के पिता को फोन आया कि उनकी लड़की मर गई। जब दौला सिंहवाला आकर देखा तो लड़की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी और उसके पास 12 बोर की बंदूक पड़ी हुई थी। लड़की के बाप ने बताया कि अगर मैंने ससुरालियों को पैसे दिए होते तो मेरी लड़की आज जिन्दा होती। इस आधार पर आई.पी.सी. की धारा 304 बी के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!