Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Oct, 2017 07:41 AM
नाजायज संबंधों के चलते आशिकों के साथ मिलकर अपने ही पति का कत्ल करवाने के मामले की सुनवाई करते हुए जिला मानसा की एक अदालत ने महिला सहित 3 व्यक्तियों को कैद व जुर्माने की सजा सुनाई।
मानसा (मित्तल): नाजायज संबंधों के चलते आशिकों के साथ मिलकर अपने ही पति का कत्ल करवाने के मामले की सुनवाई करते हुए जिला मानसा की एक अदालत ने महिला सहित 3 व्यक्तियों को कैद व जुर्माने की सजा सुनाई।
जानकारी के अनुसार 11 सितम्बर 2014 की रात को गांव झंडूके में एक महिला सुखपाल कौर ने अपनी ऐश-परस्ती में रुकावट बनते अपने ही पति जसविन्द्र सिंह का अपने प्रेमियों मनदीप सिंह निवासी बणांवाली व गुरदर्शन सिंह निवासी गांव फत्ता मालोका के साथ मिलकर कत्ल कर दिया था।
इस संबंधी मृतक जसविन्द्र सिंह के भाई बलविन्द्र सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी झंडूके के बयानों पर थाना झुनीर की पुलिस ने सुखपाल कौर, मनदीप सिंह व गुरदर्शन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया, जहां इस केस की सुनवाई करते हुए माननीय एडीशनल सैशन जज मानसा जसपाल वर्मा की अदालत की तरफ से उक्त तीनों को उम्र कैद की सजा व 15-15 हजार रुपए जुर्माने का फैसला सुनाया गया।