'पहले निगम के वित्तीय हालात सुधारें, फिर करवाएं निगम चुनाव सिद्धू'

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Sep, 2017 09:53 AM

municipal election amritsar

नगर निगम के पार्षद सुरिन्द्र सुल्तानविंड ने स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि मंत्री अपनी केवल निजी रंजिश निकाल रहे हैं।

अमृतसर (रमन): नगर निगम के पार्षद सुरिन्द्र सुल्तानविंड ने स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि मंत्री अपनी केवल निजी रंजिश निकाल रहे हैं। सरकार ग्राऊंड लेवल पर कोई काम नहीं कर रही है। 

जब से कांग्रेस सरकार बनी है, तब से किसी भी पंजाब वासी को कोई सुविधा नहीं दी है, मंत्री सिद्धू तो निगमों को मजाक समझते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक वह निगम के हालात नहीं सुधारते तब तक निगम के चुनाव न करवाएं। निगम हाऊस का कार्यकाल खत्म होने वाला है और मंत्री 85 वार्ड बनाने की बातें कर रहे हैं जिससे 20 वार्ड निगम में बढ़ जाएंगे और निगम पर 20 पार्षदों के खर्च का बोझ बढ़ जाएगा। निगम की वित्तीय हालत बहुत खराब है। सिद्धू केवल अपने साथियों को पार्षद का चुनावी टिकट देने के लिए 20 वार्ड और बढ़ा रहे हैं लेकिन यह सारा बोझ निगम के गल्ले पर पड़ेगा। 

अगर इन पार्षदों पर खर्च किया जाने वाला पैसा शहर के विकास कार्यों पर खर्च किया जाए तो शहर की नुहार बदलेगी। उन्होंने कहा कि अभी 6 माह से मौजूदा पार्षदों को मान-भत्ता नहीं दिया गया है और वह पार्षद बढ़ाने का बात कर रहे हैं, इसलिए पहले निगम की वित्तीय हालात को सुधारें एवं उसके बाद ही निगम चुनावों के बारे में सोचें। सिद्धू लोगों का पैसा पानी की तरह ऐसा न बहाएं, पहले अपने मंत्रालय को सुधारें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!