Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Nov, 2017 11:03 AM
आम आदमी पार्टी ने आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस मामले बारे पार्टी के पंजाब के उपप्रधान अमन अरोड़ा ने जालंधर निगम चुनावों के लिए एक असैस्मैंट कमेटी का गठन किया है।इस संबंध में पार्टी के जालंधर शहरी प्रधान बब्बू नीलकंठ ने...
जालंधर(बुलंद): आम आदमी पार्टी ने आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस मामले बारे पार्टी के पंजाब के उपप्रधान अमन अरोड़ा ने जालंधर निगम चुनावों के लिए एक असैस्मैंट कमेटी का गठन किया है।इस संबंध में पार्टी के जालंधर शहरी प्रधान बब्बू नीलकंठ ने बताया कि इस असैस्मैंट कमेटी में उनके अलावा विधायक मीत हेयर, विधायक हरपाल चीमा, कुलदीप धालीवाल, अजय शर्मा, मनीष धीर व सुखदीप अपरा शामिल हैं।
आज की बैठक में जहां निगम चुनावों को लेकर रणनीति तय की गई, वहीं पार्टी से नाराज चल रहे कुछ नेताओं के साथ बातचीत करके उन्हें आज मना लिया गया। अब जालंधर इकाई के सारे नेता एक प्लेटफार्म पर इकट्ठे होकर निगम चुनाव में मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि नाराज नेताओं को मनाने के लिए बनाई गई कमेटी के सारे सदस्यों ने कामयाब तरीके से उन्हें मनाने में सफलता हासिल की है। निगम चुनावों को लेकर जो लोग जालंधर से चुनाव लडऩे के चाहवान हों वे अपना पूरा बायोडाटा लेकर पार्टी की असैस्मैंट कमेटी को मिल सकते हैं।