मुख्त्यार सिंह अस्सल बने आवाज-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय सलाहकार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Sep, 2017 02:34 PM

mukhtiar singh assal

दिल्ली निवासी इंटरनैशनल सिख कौंसिल के चेयरमैन मुख्त्यार सिंह अस्सल को आज आवाज-ए-हिंदुस्तान का राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया गया।

खन्ना(कमल): दिल्ली निवासी इंटरनैशनल सिख कौंसिल के चेयरमैन मुख्त्यार सिंह अस्सल को आज आवाज-ए-हिंदुस्तान का राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया गया। आवाज-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने मुख्त्यार सिंह अस्सल को खन्ना के निजी रेस्तरां में यह अहम नियुक्ति दी तथा उन्हें दोशाला व माता की चुन्नी 
देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर अस्सल ने कहा कि वह आवाज-ए-हिंदुस्तान को पूरे देश में मजबूत करेंगे तथा देश-विदेश के लोगों को आतंकवाद के खिलाफ मुहिम से जोड़ेंगे। शांडिल्य ने कहा कि मुख्त्यार सिंह अस्सल के राष्ट्रीय सलाहकार बनने से संगठन न केवल मजबूत हुआ है बल्कि भविष्य में वह संगठन के अच्छे पथ-प्रदर्शक व बिग थिंक टैंक साबित होंगे। इस दौरान इंटरनैशनल सिख कौंसिल के चेयरमैन अस्सल ने कहा कि वीरेश शांडिल्य उनके सुख-दु:ख के साथी हैं। शांडिल्य का संगठन देश में आतंकवाद के खात्मे के लिए एतिहासिक मुहिम छेड़े हुए है। मुख्त्यार सिंह अस्सल ने आवाज-ए-हिंदुस्तान के सदस्यों को कहा कि आज आतंकवाद भारत की ही नहीं विश्व की ज्वलंत समस्या है। 

इसलिए सरकार के साथ-साथ देश की जनता को भी इसके लिए आगे आना होगा और आतंकवाद के खिलाफ  तमाम राजनीतिक पाॢटयों को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने कहा कि उनको व देश की जनता को आवाज-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य पर गर्व है कि उन्हें आतंकवाद की मुहिम छेडऩे पर पाक से आई.एस.आई., लश्कर-ए-तोयबा व 26/11 के हाफिज सईद मौत के घाट उतारने की धमकियां दे रहे हैं, उसके बावजूद वह आतंकवाद को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह वीरेश शांडिल्य की सुरक्षा को लेकर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह व हरियाणा, पंजाब के सी.एम. से जल्द मिलेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!