Edited By Updated: 20 Jan, 2017 10:23 PM
इंग्लैंड और कनाडा में 400 से अधिक एन.आर.आइज़ ने पंजाब में कांग्रेस को समर्थन दिया है
चंडीगढ़ : इंग्लैंड और कनाडा में 400 से अधिक एन.आर.आइज़ ने पंजाब में कांग्रेस को समर्थन दिया है और वे चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी के साथ शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। इस क्रम में सप्ताह की आखिर तक नई दिल्ली से ए.आई.सी.सी उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा एक जत्थे को झंडी भी दिखाई जा सकती है।
250 के करीब एन.आर.आइज़ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस, इंग्लैंड के नेतृत्व में आगामी दो दिनों में पंजाब आ रहे हैं, जबकि कनाडा के अलग-अलग हिस्सों से 150 से अधिक अप्रवासी भारतीय भी कांग्रेस के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। इस दिशा में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (कनाडा) के अमरप्रीत औलख पहले ही भारत पहुंच चुके हैं और उन्होंने पार्टी को अपना समर्थन दिया है।
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (इंग्लैंड) के अध्यक्ष दलजीत सिंह सहोता ने ए.आई.सी.सी. के विदेशी मामलों संबंधी सैल के चेयरमैन डा. करण सिंह को लिखे एक पत्र में कहा है कि पंजाब के चुनावों में हिस्सा लेने हेतु इंग्लैंड से एन.आर.आइज आएंगे और यहां जोर-शोर के साथ कांगे्रस पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे।