Edited By Vatika,Updated: 17 Aug, 2023 11:00 AM

बताया जा रहा है कि मूसेवाला के हत्या मामले में लॉरेंस सहित कई
पंजाब डेस्कः दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड और खतरनाक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आज चंडीगढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके मद्देनजर पुलिस द्वारा पूरे इलाके को छावनी में तब्दील किया गया है और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है।
बताया जा रहा है कि सोनू शाह हत्या केस में लॉरेंस को आज अदालत में पेश किया जा रहा है। यह भी पता चला है कि लॉरेंस को जिला अदालत में दोपहर 12 बजे तक पेश किया जा सकता है। फिलाहल लॉरेंस बिश्नोई इस समय बठिंडा जेल में पंजाब पुलिस की हिरासत में है। जिला अदालत में लॉरेंस की पेशी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। वहीं कोर्ट परिसर मेंमें आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है, जिन लोगों को एंट्री दी जा रही है, आई.डी.प्रूफ चैक करने के बाद कोर्ट परिसर में भेजा जा रहा है।