Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Aug, 2017 02:29 PM
मौड़ पुलिस ने विवाहिता से छेड़छाड़ करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
भटिंडा (विजय): मौड़ पुलिस ने विवाहिता से छेड़छाड़ करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार निवासी संदोहा एक महिला ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि गत रात मक्खन सिंह निवासी संदोहा जबरदस्ती उसके घर दाखिल हो गया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।