नगर कीर्तन के दौरान घटे हादसे का मामला, Video आई सामने

Edited By Kalash,Updated: 06 Oct, 2024 03:11 PM

moga nagar kirtan incident exclusive video

बीते दिनों धर्मकोट में नगर कीर्तन के दौरान पालकी साहिब में करंट आने से घटे दर्दनाक हादसे की वीडियो सामने आई है।

मोगा : बीते दिनों धर्मकोट में नगर कीर्तन के दौरान पालकी साहिब में करंट आने से घटे दर्दनाक हादसे की वीडियो सामने आई है। इस कारण कम से कम 8-9 लोग करंट की चपेट में आ गए थे। इनमें से 2 की दर्दनाक मौत हो गई थी। अब इस हादसे की वीडियो सामने आई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे संगत में से कुछ लोग अचानक गिर गए।   

मोगा के कस्बा धर्मकोट के गांव कोट सदर खां में नगर कीर्तन के दौरान बीते कल पालकी साहिब बिजली की तारों से टकराने से पालकी साहिब में करंट आ गया था। इस कारण कई लोगों को करंट के झटके लगे थे। इस हादसे में एक महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और पांच से छह व्यक्तियों को घायल हालत में कोट इसे खां के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आज दूसरे दिन इस दर्दनाक हादसे की वीडियो भी सामने आई है। इसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह करंट लगने के कारण कुछ लोग जमीन पर गिरते नजर आ रहे हैं।     

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!