Students की Safety पर DC सख्त, स्कूली वाहनों को लेकर जारी किए निर्देश

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Aug, 2026 05:58 PM

moga dc instructions for school students safety

इसके अलावा वाहनों में उपलब्ध फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट), स्पीड गवर्नर, सी.सी.टी.वी. कैमरे तथा जी.पी.एस. सहित सभी सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया गया।

मोगा(बिन्दा) : डिप्टी कमिश्नर मोगा सागर सेतिया के दिशा-निर्देशों तथा आर.टी.ओ. मोगा सतविंदर पाल सिंह के नेतृत्व में स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में स्कूली वाहनों की लगातार जांच की जा रही है।

इसी अभियान के तहत सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ए.आर.टी.ओ.) शमिंदर सिंह मान ने विभिन्न स्कूलों के वाहनों का गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्कूल बसों एवं अन्य वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस तथा उनके अनुभव की जांच की गई।

इसके अलावा वाहनों में उपलब्ध फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट), स्पीड गवर्नर, सी.सी.टी.वी. कैमरे तथा जी.पी.एस. सहित सभी सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया गया। डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए स्कूली वाहनों की जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी सुरक्षित ढंग से स्कूल आ-जा सके। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि यदि किसी स्कूली वाहन में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

ए.आर.टी.ओ. शमिंदर सिंह मान ने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों को सभी नियमों का सख्ती से पालन करने तथा वाहनों को हर समय तकनीकी रूप से सुरक्षित स्थिति में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर डेटा एंट्री ऑपरेटर मनप्रीत सिंह जीरा भी उपस्थित रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!