2 सिटिंग, 4 एक्स-एम.पीज का MLA Political Test

Edited By Updated: 19 Jan, 2017 02:24 AM

mla political test

पंजाब विधानसभा चुनावों में इस बार 2 सिटिंग एम.पीज ....

जालंधर(डैस्क इनपुट): पंजाब विधानसभा चुनावों में इस बार 2 सिटिंग एम.पीज और 4 एक्स- एम.पीज का कड़ा ‘पॉलिटिकल टैस्ट’ है। तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने सांसद के रूप में पैठ बना चुके नेताओं पर दाव खेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पंजाब में 2 सिटिंग एम.पी. तो ऐसे हैं जिनकी सीधी टक्कर पूर्व सांसद से है। यह टक्कर जलालाबाद विधानसभा हलके में देखने को मिलेगी।

 

यहां पूर्व सांसद व अकाली दिग्गज सुखबीर बादल का सीधा मुकाबला कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और ‘आप’ के सांसद भगवंत मान से है। इस त्रिकोणीय जंग को लेकर जलालाबाद सबसे ‘हॉट’ सीट बनी हुई है और सभी दिग्गज नेता यहां के चुनावी समीकरणों में गंभीरता से नजरें गड़ाए हुए हैं। सनद रहे कि सुखबीर बादल फरीदकोट से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा पंजाब के अन्य चुनावी हलकों पर गौर करें तो पंजाब कांग्रेस के 3 अन्य पूर्व सांसद भी मैदान में हैं। इनमें कैप्टन अमरेंद्र सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और विजयइंद्र सिंगला शामिल हैं।

 

लिहाजा, चुनावी विश्लेषण पर गौर करें तो सभी वर्तमान व पूर्व सांसद इन विधानसभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इससे पूर्व अमरेंद्र सिंह व सिद्धू ने अमृतसर लोकसभा हलके का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा भगवंत मान संगरूर से और रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भगवंत मान से पहले विजयइंद्र सिंगला संगरूर से सांसद रह चुके हैं। ‘आप’ पहली पार्टी थी जिसने अपना सिटिंग एम.पी. भगवंत मान जलालाबाद सीट से खड़ा किया। जलालाबाद से सुखबीर के खिलाफ टिकट मिलने के बाद ही भगवंत मान ने यहां अपना चुनाव प्रचार तेज कर
दिया है।     

 

अब तक कुल 1941 नामांकन पत्र दाखिल
4 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र भरे जाने के आज आखिरी दिन 1040 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। इस तरह अब कुल नामांकन पत्रों की संख्या 1941 हो गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में कुल नामांकन 1878 थे। आज सबसे अधिक 222 नामांकन पत्र जिला लुधियाना में भरे गए जबकि फतेहगढ़ साहिब में सबसे कम 37 नामांकन पत्र दाखिल हुए। अमृतसर लोकसभा उप-चुनाव के लिए कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की पड़ताल होगी तथा 21 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 

 

जिलावार नामांकन

अमृतसर              196
भटिंडा                 110
बरनाला                44
फरीदकोट             41
फाजिल्का              67
फतेहगढ़ साहिब       37
फिरोजपुर              70
गुरदासपुर             106
होशियारपुर            119
जालंधर                146
कपूरथला               76
लुधियाना              222
मानसा                  48
मोगा                    61
मोहाली                  69
मुक्तसर                  68
नवांशहर                45
पटियाला               148
पठानकोट              58
रोपड़                     41
संगरूर                  115
तरनतारन              55

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!