सर्वपक्षीय विकास के लिए 14वें वित्त कमीशन ने 2.50 करोड़ रुपए जारी किए: पिंकी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jul, 2017 02:40 PM

mla parminder singh pinky

फिरोजपुर शहर के सर्वपक्षीय विकास के लिए 14वें वित्त कमीशन द्वारा 2 करोड़ 50 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर शहर के सर्वपक्षीय विकास के लिए 14वें वित्त कमीशन द्वारा 2 करोड़ 50 लाख रुपए जारी किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए फिरोजपुर शहरी विधानसभा हलके के विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी ने छावनी स्थित अपने निवास पर पत्रकारों को बताया कि फिरोजपुर शहर के सर्वपक्षीय विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि वह फिरोजपुर शहरी विधानसभा हलके के लोगों का कर्जदार हैं जिन्होंने शानदार जीत दिलाकर उन्हें दूसरी बार पंजाब विधानसभा में भेजा है। पिंकी ने कहा कि फिरोजपुर शहर व गांवों में पीने वाले पानी की समस्या का पक्के तौर पर समाधान करने और युवाओं के लिए जिम लगाने के लिए 97 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बरसातें बंद होने के बाद फिरोजपुर शहर व छावनी में 20 हजार एल.ई.डी. लाइटें लगवा कर लोगों को दीवाली का तोहफा दिया जाएगा और शहर की सर्कुलर रोड का 75 लाख रुपए खर्च करके नवीनीकरण किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!