Edited By Kamini,Updated: 19 Feb, 2024 02:52 PM
जिले में कुछ मनचलों द्वारा लड़कियों से छाड़छाड़ व उनके घर पर पहुंच कर हमला करने का मामला सामने आया है।
अमृतसर : जिले में कुछ मनचलों द्वारा लड़कियों से छाड़छाड़ व उनके घर पर पहुंच कर हमला करने का मामला सामने आया है। ये घटना गत रात रविवार तरनतारन रोड पर स्थित भाई मांझ सिंह रोड की है। मिली जानकारी के अनुसार 6 लड़कियां टैंपो ट्रेवलर में सवार होकर अपने घर वापस जा रही थी। इसी बीच वह कुछ ही दूरी पर आईसक्रीम खाने के लिए रुकी इस दौरान वहां पर पहले से 2-3 लड़के खड़े थे, जिन्होंने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस दौरान लड़कियों की उनके साथ बहस हो गई और वह टैंपों ट्रैवलर में बैठ कर घर की तरफ चल पड़ी।
लड़कियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह घर चली गई। अभी वह घर के बाहर ही पहुंची थी कि उक्त मनचले लड़कों ने अन्य लड़कों को बुला लिया और उनकी गाड़ी पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान पास में खड़ा स्कूटर भी दातर मारकर तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। लड़कियों ने इस संबंधी मामला तारनतारन रोड स्थित पुलिस थाने में दर्ज करवा दिया है। लड़िकयों ने बताया कि उनकी किसी के भी साथ कोई रंजिश नहीं है, लड़कों ने पहले आईसक्रीम खाने दौरान उनके साथ छेड़छाड़ की और फिर पीछ करते हुए उनके घर के बाहर हमला किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here