Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Sep, 2017 05:30 PM
जी.टी.बी. नगर में रह रही एक नाबालिगा ने बीती रात जहरीली वस्तु का सेवन करने से उसकी मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।
खन्ना (सुनील): जी.टी.बी. नगर में रह रही एक नाबालिगा ने बीती रात जहरीली वस्तु का सेवन करने से उसकी मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। घटना का पता लगने पर उसके परिजनों ने उसे खन्ना के सिविल अस्पताल में लाया, जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे पटियाला के रजिंदरा अस्पताल रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक लडक़ी की पहचान रानी (काल्पनिक नाम) निवासी ललहेड़ी रोड जी.टी.बी. नगर के रूप में हुई। इस मामले की जांच कर रहे थानेदार जगतार सिंह ने बताया कि लड़की के पारिवारिक मैंबरों के अनुसार वह 11वीं कक्षा में पढ़ती थी व पढ़ाई को लेकर मानसिक तौर पर परेशान रहती थी, जिसके चलते उसने जहरीली वस्तु निगल ली।