Edited By Updated: 26 Feb, 2017 08:12 AM
मौड़ पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
भटिंडा (विजय): मौड़ पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार पुरुषोत्तम सिंह निवासी गहरी बारा सिंह ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि अमनदीप सिंह निवासी मंडी कलां 14 फरवरी की रात को उसकी नाबालिग लड़की को बहलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।