Edited By Vatika,Updated: 08 May, 2020 09:38 AM
ससुराल घर में झगड़े के चलते शहर के फिरोजपुर रोड स्थित श्री राम शरनम कॉलोनी में एक विवाहित ने अपने मायके घरकी तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जीवन लीला समार कर ली।
जलालाबाद (सेतिया, सुमित,टीन): ससुराल घर में झगड़े के चलते शहर के फिरोजपुर रोड स्थित श्री राम शरनम कॉलोनी में एक विवाहित ने अपने मायके घरकी तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जीवन लीला समार कर ली। मृतक नाज कुकड़ पुत्री राकेश कुक्कड़ की लाश को पुलिस प्रशासन द्वारा सिविल अस्पतल जलालाबद से पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का भेज दिया गया है।
जानकारी देते हुए मृतक लड़की के परिवारिक मैंबरों ने बताया कि नज कुक्ड़ का विवाह करीब4 साल पहले समीर वर्मापुत्र सुरेन्द्र वासी जलालाबाद के साथ हुआ। विवाह के बाद घर में बेटा भी है, परंतु घरेलू झगड़े के चलते अक्सर नाजका समराल परिवार में विवाद रहता था। उन्होंने बताया कि गत दिवस इसी झगड़े के चलते वह ठकर अपने मायके पर आ गई व वीरवार सुबह ही अपने बेटे को लेने के लिए ससुराल घर चली गई, परंतु ससुराल परिवार द्वारा उसके बेटे को नहीं दिया गया व ताने मारकर घर से भगा दिया गया। जिसके बाद निराशाजनक हालत में नाज कुक्ड़ अपने घर वापिस आई व करीब 12:30 बजे उसने घर की तीसरी मंजिल से छलांग मार दी, जिसमें उसकी मौत होगई। उधर इस संबंधी एस.एच.ओ. अमरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक लड़की की लाश को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का भेज दिया गया है व परिवारिक मैंबरों द्वारा दिए बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।