Edited By Vaneet,Updated: 09 Aug, 2019 07:56 PM
जैतो थाना अधीन पड़ते गांव रोमाना अलबेल सिंह में विवाहित नौजवान लड़की ने दिन-दिहाड़े अपनी जीवन लीला समाप्त...
जैतो(वीरपाल,गुरमीत,जिन्दल): जैतो थाना अधीन पड़ते गांव रोमाना अलबेल सिंह में विवाहित नौजवान लड़की ने दिन-दिहाड़े अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक रुपिन्दर कौर का विवाह कुछ साल पहले रोमाना अलबेल सिंह के जसपाल सिंह के साथ हुआ था और उसका अपने ससुराल परिवार के साथ अक्सर लड़ाई-झगड़ा रहता था, जिस कारण आज उसने अपने ही घर की छत पर लगे लोहे के गार्डर के साथ लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
थना प्रमुख जैतो अमनदीप सिंह के अनुसार मृतका के डायरी में लिखे सुसाइड नोट में लिखा है कि ससुराल परिवार के सदस्यों के साथ मेरा अक्सर लड़ाई-झगड़ा रहता था। इस कारण मुझे यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। थाना प्रमुख की तरफ से मृतक लड़की के सुसाइड नोट के आधार पर उसके पति जसपाल सिंह और उसकी बहन और चाची पर धारा 306 आई.पी.सी. के अंतर्गत पर्चा दर्ज कर लिया है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।