DJ पर नाचते हुए मामुली बात को लेकर छिड़ा विवाद, फिर वह हुआ जो सोचा न था

Edited By Kalash,Updated: 15 Jul, 2024 02:46 PM

marriage dj conflict

फिरोजपुर के गांव कुंडियां में डी.जे. पर नाचने को लेकर 2 पक्षों के बीच हुई तू-तू मैं-मैं ने गुंडागर्दी का रूप ले लिया।

फिरोजपुर : फिरोजपुर के गांव कुंडियां में डी.जे. पर नाचने को लेकर 2 पक्षों के बीच हुई तू-तू मैं-मैं ने गुंडागर्दी का रूप ले लिया। जहां एक पक्ष द्वारा गुस्से में आकर दूसरे पक्ष के घर पर अंधाधुंध ईंटें बरसाईं और ईंटें मारकर घर की तोड़फोड़ कर दी। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पहले पक्ष पर कृपाणों से हमला कर दिया, इसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  

दरअसल फिरोजपुर के कुंडे गांव में देर रात शादी पर डी.जे. चल रहा था और गाने पर नाचने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और सुबह होते ही दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर हमला कर दिया गया। एक पक्ष द्वारा अंधाधुंध ईंटों से दूसरे पक्ष के घर पर हमला किया गया और तोड़फोड़ की गई। इसके बाद दूसरे पक्ष द्वारा भी पहले पक्ष पर तेजधार हथियारों और कृपाणों से हमला कर दिया गया। इसमें 2 लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। घायलों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है पर जिस तरह गुंडागर्दी हुई है उससे गांव में डर का माहौल बना हुआ है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!