Edited By Kalash,Updated: 09 May, 2022 04:11 PM

बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी का मामला गर्माया हुआ है। इस मामले पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने आप सरकार पर गंभीर
चंडीगढ़ : बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी का मामला गर्माया हुआ है। इस मामले पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने आप सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बग्गा के खिलाफ कार्यवाही करने वाले डी.एस.पी. कुलजिंदर सिंह के ड्रग माफिया के साथ संबंध हैं। 2015 में सरकार द्वारा सस्पेंड किए गए पुलिस कर्मचारी का नाम बदल कर 'आप' सरकार ने नौकरी दी है और उसे बग्गा के खिलाफ कार्यवाही करने की जिम्मेरदारी दी। सिरसा ने कहा कि बग्गा को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया था।
इसके साथ ही मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सी.एम. भगवंत मान की कोई सुनवाई नहीं हो रही पंजाब सरकार दिल्ली से चल रही है। भगवंत मान डमी सी.एम. हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आतंकवाद बढ़ता जा रहा है और भगवंत मान कुछ नहीं कर पा रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here