इमरान को सिखों का मसीहा कहने वाला सिद्धू ननकाना साहिब हमले पर चुप क्यों : बिट्टा

Edited By swetha,Updated: 06 Jan, 2020 09:07 AM

manjinder singh bitta

पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पर हुए हमले को लेकर भड़के आल इंडिया एंटी टैररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिन्द्रजीत सिंह बिट्टा

लुधियाना (रिंकू): पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पर हुए हमले को लेकर भड़के आल इंडिया एंटी टैररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिन्द्रजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को सिखों का मसीहा कहने वाला नवजोत सिंह सिद्धू इस मामले पर चुप्पी क्यों साधे बैठा है।

उन्होंने खालिस्तान का राग अलापने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे अब कहां छुपकर बैठे हैं व पाकिस्तान के खिलाफ बोलने से  क्यों डर रहे हैं। रविवार को महानगर में विशेष तौर पर पहुंचे बिट्टा ने कहा कि पाकिस्तान सरकार को इस हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!