Edited By Kamini,Updated: 04 Mar, 2025 02:59 PM

पंजाब में एक बेहद की शर्मनाक घटना सामने आई है।
जालंधर : पंजाब में एक बेहद की शर्मनाक घटना सामने आई है। जालंधर की रहने वाली एक विवाहिता की Fake ID बनाकर उसकी गलत तस्वीरें डालकर ससुराल वालों को भेजी गई। 25 वर्षीय पीड़िता ने इस संबंधी मामला दर्ज करवाया है। कमिश्नरेट पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर एक महिला और विदेश में रहते व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
आरोपियों की पहचान नेहा पत्नी रमन निवासी लुधियाना और विशाल निवासी मलेशिया के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ बीएनएस की धारा 354-सी, 506, 507, 509, 120-बी और आईटी एक्ट की धारा 66-आई, 67, 67-ई के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर उसकी फेक आईडी बनाई और उस पर गलत ढंग से तस्वीरें शेयर की। इसके बाद ये तस्वीरें पीड़ित महिला के ससुराल परिवार को भेजे गए और पीड़ित विवाहिता का रिश्ता खराब करने की पूरी कोशिश की। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एसएचओ ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here