Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Jul, 2022 08:03 PM

राज्य में तबादलों का दौर लगातार जारी है।
चंडीगढ़ : राज्य में तबादलों का दौर लगातार जारी है। पंजाब सरकार की तरफ से पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कुछ एस.एस.पीज स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें जालंधर, अमृतसर और लुधियाना देहाती के एस.एस.पी. सहित 19 अफसरों की ट्रांसफर कर दी गई है। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनके नामों की लिस्ट निम्न है।
जिक्रयोग्य है कि जबसे सत्ता में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, तबसे राज्य में पुलिस व प्रशासनिक विभाग में काफी फेरबदल कर दिया गया है। इसी कड़ी के तहत आज कुछ और एस.एस.पी. स्तर के अधिकारियों को तबदील किया गया है।