LPU हिंसा में बड़ा अपडेट! रेप की अफवाह फैलाने वाले की पहचान हुई

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Oct, 2026 12:00 AM

major on lpu violence person who spread rape rumor identified

LPU हिंसा मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर यौन उत्पीड़न को लेकर पोस्ट करने वाले की पहचान कर ली गई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान उसने जांचकर्ताओं को कहा कि उसने यह बात दूसरे लोगों से सुनी थी।

पंजाब डैस्क : LPU हिंसा मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर यौन उत्पीड़न को लेकर पोस्ट करने वाले की पहचान कर ली गई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान उसने जांचकर्ताओं को कहा कि उसने यह बात दूसरे लोगों से सुनी थी। प्रशासन की ओर से अदालत में दी गई जानकारी के अनुसार, जांच में अब तक यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है। हालांकि, सार्वजनिक की गई जानकारी में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सबसे पहले यह अफवाह किसने फैलाई थी।
 
बता दें कि 26 सितंबर को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा से रेप की सूचना मिलने के बाद छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन तेज हो गया और छात्रों ने नेशनल हाईवे-44 को जाम कर दिया। इसके बाद आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट की घटनाएं भी सामने आईं। पुलिस ने हिंसा के मामले में 89 युवकों को नामजद किया है और अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में LPU के 15 छात्र और दो बाहरी व्यक्ति शामिल हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!