पंजाब में बड़ी वारदात, युवक को सरेआम मारी गोलियां

Edited By Urmila,Updated: 10 Apr, 2024 12:44 PM

major incident in punjab youth shot dead in public

जिले के अधीन आते गांव एकलगड्ढा में लव मैरिज के विवाद को लेकर अपनी रंजिश निकालने के लिए पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर एक युवक को घायल किया है।

तरनतारन : जिले के अधीन आते गांव एकलगड्ढा में लव मैरिज के विवाद को लेकर अपनी रंजिश निकालने के लिए पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर एक युवक को घायल किया है। थाना वैरोवाल की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को नामजद कर सहित अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस इन आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी करने में जुटी है।

पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाते हुए सुखविंदर कौर पत्नी बलजिंदर सिंह निवासी एकलगड्ढा ने बताया कि उसके बेटे रविंदर सिंह ने करीब साल पहले अपने गांव की निवासी अनमोलदीप कौर पुत्री परमिंदर सिंह के साथ लव मैरिज की थी। बीती 7 अप्रैल को वह अपने पति व बेटे के साथ खेतों में काम करने के लिए गई थी। काम खत्म करने के बाद वह अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौटने लगी। उसका बेटा रविंदर सिंह भी अपने अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर के लिए रवाना हुआ।

रास्ते में निर्वैल सिंह पुत्र दयाल सिंह, कंवलजीत सिंह पुत्र निर्वैल सिंह, साजन पुत्र जसपाल सिंह, परमिंदर सिंह पुत्र मुख्त्यार सिंह निवासी एकलगड्ढा व अज्ञात व्यक्तियों ने उसके बेटे का घेराव कर जानलेवा हमला कर दिया। उक्त हमलावरों ने जान से मारने की नीयत को लेकर उसके बेटे रविंद्र सिंह पर फायरिंग की। फायर लगने के कारण उसका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस समय उसका बेटा उपचाराधीन है। असल में आरोपी उसके बेटे से लव मैरिज के कारण निराश थे। जो इस बात की रंजिश निकालना चाहते थे। इस मामले को लेकर थाना वैरोवाल के ए.एस.आई. बलकार सिंह ने कहा कि पीड़िता सुखविंद्र कौर के बयानों पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!