Edited By Urmila,Updated: 20 Jul, 2026 01:10 PM

एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के मोबाइल विंग अमृतसर रेंज ने टैक्स चोरी के खिलाफ सफलता हासिल की है।
अमृतसर (इन्द्रजीत): एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के मोबाइल विंग अमृतसर रेंज ने टैक्स चोरी के खिलाफ सफलता हासिल की है। विभागीय टीम ने गुप्त सूचना के पर कार्रवाई करते हुए बैटरी स्क्रैप से लदे एक ट्रक को पकड़ा है और टैक्स चोरी के आरोप में 8.29 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया है। यह पूरी कार्रवाई सहायक कमिश्नर मोबाइल विंग मधुसूदन शर्मा के दिशा-निर्देशों पर की गई है।
विभाग को पुख्ता जानकारी मिली थी कि जालंधर के नजदीक से बैटरी स्क्रैप से भरा एक ट्रक गुजरने वाला है, जिसमें टैक्स चोरी का माल होने की आशंका है। सूचना पर कार्रवाई करते सहायक कमिश्नर के निर्देश पर मोबाइल विंग के अधिकारी पंडित रमन शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने घेराबंदी करके संदिग्ध ट्रक को रोक लिया।
जब मोबाइल विंग की टीम ने वाहन चालक से स्क्रैप से संबंधित जरूरी कागजात और बिल मांगे, तो वह मौके पर माल से जुड़े उपयुक्त दस्तावेज पेश करने में पूरी तरह असमर्थ रहा। इसके बाद टीम ने जब गहनता से जांच की, तो साफ हो गया कि यह सीधे तौर पर टैक्स चोरी का मामला है। विभाग द्वारा ट्रक में लदे हुए माल का वैल्यूएशन किया गया, जिसके बाद लदे ट्रक पर 8.29 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here