मान ने अमरेंद्र पर कसा तंज, भ्रष्ट मंत्रियों की जानकारी होते हुए भी क्यों नहीं की कार्रवाई

Edited By Vatika,Updated: 25 May, 2022 09:27 AM

maan attack on captain

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जहां अपने कैबिनेट मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोपों में बर्खास्त किया है

जालंधर(धवन): मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जहां अपने कैबिनेट मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोपों में बर्खास्त किया है तो वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह का नाम लिए बिना उन पर व्यंग्यात्मक सियासी हमला बोला।

मान ने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि उन्हें पूर्व सरकार में मंत्रियों व अन्य लोगों के भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी है तथा ऐसे भ्रष्ट तत्वों की उन्होंने सूची भी तैयार की है। मान ने कहा कि वह ऐसे व्यक्तियों से पूछना चाहते हैं कि जब उन्हें भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियों व अन्य लोगों की जानकारी थी तो फिर उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद चुनावों में यह बयान दिया था कि उन्हें भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियों व विधायकों के बारे में पूरी जानकारी थी परंतु उन्हें उन पर कार्रवाई करने से रोका गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!