Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Mar, 2024 04:49 PM
लुधियाना में एक गंदे नाले में से महिला का शव बरामद होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि लुधियाना के कुंदनपुरी इलाके में स्थित एक गंदे नाले में से महिला का शव बरामद होने पर लोगों में हड़कम्प मच गया।
लुधियाना : लुधियाना में एक गंदे नाले में से महिला का शव बरामद होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि लुधियाना के कुंदनपुरी इलाके में स्थित एक गंदे नाले में से महिला का शव बरामद होने पर लोगों में हड़कम्प मच गया। दरअसल उक्त नाले की नगर निगम द्वारा सफाई करवाई जा रही थी तो इस दौरान महिला का शव जे.सी.बी. मशीन में फंस गया। महिला की लाश बरामद होने पर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई तथा इसकी सूचना थाना नं. 8 की पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें : Moosewala की "मंगेतर" कही जाने वाली लड़की आई सामने, बताया पूरा सच
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है तथा महिला की पहचान की जा रही है। लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि महिला को मारकर नाले में फैंका गया है, लेकिन फिलहाल पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि महिला की मौत कैसे हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here