UP जा रहे परिवार के साथ रास्ते में बड़ा धोखा, किराये की इनोवा से 7 तोले सोने के जेवरों वाला बैग गायब

Edited By Vatika,Updated: 25 Nov, 2026 09:58 AM

ludhiana robbery news

उत्तर प्रदेश (यू.पी.) जा रहे एक परिवार के साथ सफर के दौरान विश्वासघात कर लाखों रुपये कीमत के सोने के ...

लुधियाना (राज): उत्तर प्रदेश (यू.पी.) जा रहे एक परिवार के साथ सफर के दौरान विश्वासघात कर लाखों रुपये कीमत के सोने के आभूषणों से भरा बैग चोरी करने का मामला सामने आया है। यात्रा के लिए किराये पर करवाई गई इनोवा कार में रखा बैग रास्ते में अंबाला उतरते समय तीन आरोपी मिलीभगत करके अपने साथ ले गए। बैग में करीब 7 तोले सोने के जेवरात और कपड़े रखे हुए थे। पीड़िता दुलारवंती के बयानों के आधार पर थाना पुलिस ने एक महिला सहित तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ चोरी व अमानत में खयानत की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए गए बयानों में शिकायतकर्ता दुलारवंती ने बताया कि उन्हें उत्तर प्रदेश (यू.पी.) जाना था, जिसके लिए सतनाम सिंह ने उन्हें एक इनोवा गाड़ी किराये पर करवा कर दी थी। सफर की शुरुआत में पीड़िता ने भरोसा करते हुए अपना एक बैग गाड़ी में रखने के लिए सतनाम सिंह को पकड़ा दिया। पीड़िता के मुताबिक, उस बैग में कपड़े तथा कुल 7 तोले सोने के जेवरात रखे हुए थे, जिनमें 2 सोने की बालियां, 2 सोने के कांटे, 1 झुमकी और 1 टीका, 1 मंगलसूत्र, 2 नथली और 1 कोका थे।

दुलारवंती ने बताया कि रास्ते में जब गाड़ी अंबाला पहुंची, तो उनके साथ सफर कर रहे सतनाम सिंह, बब्बू और पुष्पा देवी वहां गाड़ी से उतर गए। इसके बाद जब उसका परिवार आगे यू.पी. पहुंचा और उन्होंने अपना सामान व बैग चेक किया, तो उनके होश उड़ गए— 7 तोले सोने के जेवरात और कपड़ों वाला वह बैग गाड़ी में मौजूद नहीं था। पीड़िता दुलारवंती ने पुलिस के समक्ष साफ तौर पर आरोप लगाया कि उन्हें पूरा यकीन है कि सतनाम सिंह, पुष्पा देवी और बब्बू ने आपस में मिलीभगत करके अंबाला उतरते समय गाड़ी में से उनका बैग चोरी किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!