पंजाब: भयानक सड़क हादसे में बुझ गए 2 घरों के चिराग, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Edited By Kamini,Updated: 24 Nov, 2026 12:13 PM

ludhiana road accident

गांव चक कलां के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हंबरन (सतनाम, मनजिंदर): गांव चक कलां के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, बीते दिन 3 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव चक कलां से मुल्लांपुर जा रहे थे। गांव से थोड़ी ही दूरी पर उनकी मोटरसाइकिल बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव वालों ने तुरंत 112 पर फोन किया।

घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां मनप्रीत सिंह मनी पुत्र स्वर्गीय अवतार सिंह निवासी मुल्लांपुर और गुरजीत सिंह खालसा उर्फ ​​गोपी पुत्र सेवा सिंह निवासी चक कलां की मौत हो गई। तीसरे युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि गुरजीत सिंह दो बहनों का इकलौता भाई था और मनप्रीत के पिता का भी पहले ही निधन हो चुका है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!