शू स्टोर मालिक प्रिंकल Firing Case में एक और आरोपी काबू, हुआ सनसनीखेज खुलासा

Edited By Kalash,Updated: 10 Nov, 2024 02:55 PM

ludhiana prinkle case accused arrest

शुक्रवार देर शाम लुधियाना के सी.एम.सी. चौक के पास शू स्टोर के मालिक प्रिंकल और उसकी पार्टनर पर फायरिंग करने के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

लुधियाना (तरुण): शुक्रवार देर शाम लुधियाना के सी.एम.सी. चौक के पास शू स्टोर के मालिक प्रिंकल और उसकी पार्टनर पर फायरिंग करने के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी आकाश को राजपुरा जी.टी. रोड से काबू कर लिया है। आपको बता दें कि काबू किया गया आरोपी आकाश लुधियाना के टिब्बा में करमसर रोड का रहने वाला है। 

वहीं बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले अन्य आरोपी शहर छोड़ चुके हैं और अलग-अलग जगहों पर भाग गए हैं। पुलिस द्वारा सभी हमलावरों की तलाश की जा रही है।

वहीं इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि इस हमले के 2 आरोपियों के तार नाभा जेल ब्रेक कांड से जुड़े हुए हैं। बता दें कि ऋषभ बैनीपाल नाभा जेल में रह चुका है। उसने जेल से बाहर आने के बाद नाभा जेल में मिले साथियों के साथ मिल कर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!