लुधियाना जेल से कैदियों को भेजा जा रहा श्री गोइंदवाल साहिब सेंट्रल जेल, सामने आई बड़ी वजह

Edited By Kalash,Updated: 05 Aug, 2024 01:05 PM

ludhiana central jail prisoners

गत 13 दिनों से ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल में आने वाले नए बंदियों को श्री गोइंदवाल साहिब की सेंट्रल जेल में भेजा जा रहा है

लुधियाना (स्याल): गत 13 दिनों से ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल में आने वाले नए बंदियों को श्री गोइंदवाल साहिब की सेंट्रल जेल में भेजा जा रहा है, क्योंकि सेंट्रल जेल में बैरकों की संख्या कम होने के चलते कैदी-हवालातियों की संख्या अधिक हो चुकी है। ए.डी.जी.पी (जेल) ने जेल के सुपरिटेंडेंट को यह निर्देश 22 जुलाई 2024 से 31 अक्तूबर 2024 तक दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस समय जेल में बंदियों की गिनती 4600 के लगभग है। यहां 21 बड़ी बैरकें व 20 के लगभग छोटी बैरकें हैं। 

कई बंदियों को तो अस्पताल में भी रखा जा रहा है। इसके अतिरिक्त हाई सिक्योरिटी जोन सैल ब्लॉक में भी बंदियों की गिनती डाली हुई है। सूत्रों अनुसार बैरकों में बंदियों की संख्या अधिक होने के चलते कई बार आपसी झड़पों की भी स्थिति बन जाती है। जेल में नफरी भी कम होने से अधिकारियों को भी काफी परेशानी होती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!