फिलिपियन लड़की के साथ पंजाबी लड़के का प्यार बना मिसाल,कहानी दिल छू लेगी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jun, 2017 02:27 PM

love is life

पंजाब के लड़के ने दुबई में प्यार की एेसी मिसाल पैदा की कि देखने वाले देखते ही रह गए। लम्बे समय से दुख काटने वाले इस प्रेमी जोड़े ने अपने सच्चे प्यार के आधार पर एक सच्ची कहानी लिखी है।

दुबई /अमृतसरः पंजाब के लड़के ने दुबई में प्यार की एेसी मिसाल पैदा की कि देखने वाले देखते ही रह गए। लम्बे समय से दुख काटने वाले इस प्रेमी जोड़े ने अपने सच्चे प्यार के आधार पर एक सच्ची कहानी लिखी है।

 

जिला अमृतसर के गांव खिलचियान के सन्दीप सिंह ने पंजाब केसरी के साथ अपने प्यार और दुखों की कहानी सांझा की । दुबई में वह एक कंपनी में पी. आर. ओ. की नौकरी करता है। सन्दीप ने पिछले साल वहां एक फिलिपियन लड़की इवानगलीन के साथ विवाह करवाया। उनका एक चार माह का बच्चा भी है, जिसका नाम उन्होंने सन्दीप जैकब सिंह रखा है।

PunjabKesari

सन्दीप ने  बताया कि दुबई की एक कंपनी में वह और वह लड़की जिसे वह प्यार करता था, इकठ्ठा काम करते थे।  लड़की उसके साथ विवाह करवाना चाहती थी परन्तु वह अपने सभ्याचार तथा तौर तरीकों के फर्क को लेकर लड़की से दूर होने लगा। उसे लगा कि एक फिलिपियन लड़की के साथ जिंदगी गुजारनी बहुत मुश्किल होगी। वह कंपनी छोड़ कर भारत आ गया। यहां वह सात महीने तक रहा। हर रोज वह लड़की उसे फ़ोन करती या मेसेज करती। सन्दीप कई बार उसका फोन उठाता और कई बार नहीं। हार कर इवानगलीन ने सन्दीप को कह दिया कि अगर वह उसके साथ विवाह नहीं करना चाहता तो उसे अपने घर कुत्ता बना कर रख ले। उस लड़की के यह बोल सन्दीप के दिल में नासूर बन चुभने लगे।
 

PunjabKesari

प्यार तो वह भी उसे करता था। सन्दीप के पिता, जो कि उस के दोस्त की तरह ही थे, ने सन्दीप को प्रोत्साहन दिया और कहा कि ऐसी लड़की भारत तो क्या पूरी दुनिया में उसे दोबारा नहीं मिलेगी। सन्दीप समझ तो गया लेकिन उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह वापस दुबई जा सके और वह लड़की भी इतने लायक नहीं थी। उसने लड़की के साथ सारी बात सांझी की और दो दिनों में ही उसने सन्दीप का वीजा भेज दिया।
 

PunjabKesari

सन्दीप दोबारा दुबई गया। लड़की ने वहां उसे अपनी कंपनी में काम  दिलाया लेकिन उनकी मैनेजर फिलिपियन महिला को यह बात रास नहीं आई। उसने कंपनी में उनका रहना मुश्किल कर दिया। उनका वेतन तक काटना शुरू कर दिया और कंपनी की तरफ से दी गई रहने की जगह भी छीन ली। दुबई में दोनों की जिंदगी मुश्किलों में घिर गई परन्तु  इवानगलीन ने उसका साथ न छोड़ा।  इवानगलीन सन्दीप के साथ भारत भी आई। छुट्टी न होने कारन सन्दीप तो पांच दिनों में दुबई लौट गया परन्तु इवान एक महीना उसके मा- बाप के पास रही।  इसके बाद वे फिर दुबई लौटी अौर एक बच्चे को जन्म दिया। अब सन्दीप सिंह दुबई की कंपनी पी.आर.यो (पब्लिक रिलेशन अफ़सर) के तौर पर काम कर रहा है। 

 

संदीप ने बताया कि कंपनी की जिस औरत ने उसकी पत्नी को काम से निकाला था, फिर उसी औरत ने उसका ख्याल रखा और उसे वापस कंपनी में बुलाया। इतना ही नहीं उसने ही उनका फैमिली वीजा लगवाने में पूरी मदद की। 


कहते हैं कि लगन और ईमानदारी के साथ काम करने से हर मालिक खुश होता है और ऐसा ही सन्दीप के साथ भी हुअा। सन्दीप की लगन और मेहनत देख उस की कंपनी का मालिक बहुत खुश हुआ और उस ने उनका बेतन बढ़ा दिया। एम्बेसी ने उनके बच्चे को ओवरसीज सिटीजनशिप आफ इंडिया  (ओ.आई.सी) भी दी । सन्दीप और उस का परिवार इस बात से बहुत खुश है। इसके साथ ही दुबई में भारतीय एम्बेसी ने संदीप की पत्नी का 6 महीने का वीजा लगवाया और  अपील करने पर उसे बढ़ाकर एक साल का कर दिया।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!