ईसाई समुदाय की धार्मिक सभा में शामिल लौंगोवाल का वीडियो वायरल

Edited By Vatika,Updated: 03 Apr, 2021 10:16 AM

longowal s video goes viral

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा अपने बजट सैशन दौरान जनरल हाऊस में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने के बाद भाजपा और एस.जी.पी.सी. के मध्य शुरू हुई शब्दों की जंग शुक्रवार भी जारी रही।

जालन्धर(नरेश) : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा अपने बजट सैशन दौरान जनरल हाऊस में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने के बाद भाजपा और एस.जी.पी.सी. के मध्य शुरू हुई शब्दों की जंग शुक्रवार भी जारी रही। इस प्रस्ताव के दो दिन बाद ही सोशल मीडिया पर एस.जी.पी.सी. के पूर्व अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया जिसमें  लौंगोवाल ईसाई समुदाय के एक धार्मिक कार्यक्रम में नजर आ रहे हैं। 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने यह वीडियो ट्वीट करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर सीधा हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो काफी समय से सार्वजनिक हो चुका था लेकिन इसके बावजद सुखबीर बादल ने लौंगोवाल को एस.जी.पी.सी. का अध्यक्ष बनाया और एस.जी.पी.सी. ने कभी भी धर्मांतरण में जुटी ईसाई मिशनरियों के खिलाफ आवाज नहीं उठाई लेकिन अब एस.जी.पी.सी. ङ्क्षहदू राष्ट्र का हौवा खड़ा करके आर.एस.एस. को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। अगले ही ट्वीट में आर.पी. सिंह ने पंजाब के अखबारों में गुड फ्राइडे को लेकर छपे सरकारी विज्ञापन को ट्वीट करते हुए लिखा कि पंजाब इकलौता राज्य है जहां अखबारों में गुड फ्राइडे के विज्ञापन छापे जा रहे हैं और इसका कारण गुरदासपुर क्षेत्र के ईसाई वोटों को खुश करना है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!