Edited By Urmila,Updated: 08 Mar, 2024 01:14 PM
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।
पंजाब डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की शुरूआत करते हुए सी.एम. भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र दिल्ली की जनता के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने जल बोर्ड को बर्बाद कर दिया है। केजरीवाल आपकी लड़ाई अकेले लड़ रहे हैं। दिल्ली सरकार की हर योजना को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के हाथ मजबूत करें।
यह भी पढ़ें: Kisan Andolan 2024: आज शंभू व खनौरी बार्डर पर महिलाएं खोलेंगी मोर्चा
सी.एम. मान ने कहा कि 'आप' नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि आप सरकार पंजाब में 13 सीटें जीतेगी और लोकसभा में 30 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के हाथ मजबूत करें। इस बीच, लोकसभा चुनाव के लिए AAP का नारा है- 'संसद में केजरीवाल, दिल्ली और खुशहाल।'
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here