लोकसभा चुनाव 2024: : पंजाब की इस सीट से आमने-सामने हो सकते हैं बाप-बेटा

Edited By Kalash,Updated: 15 Apr, 2024 01:10 PM

lok sabha elections 2024

पंजाब में होने जा रहे चुनाव के दौरान फिरोजपुर लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है

ममदोट : पंजाब में होने जा रहे चुनाव के दौरान फिरोजपुर लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। भले ही ज्यादातर सियासी पार्टियां भाजपा, शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा दल-बदली के रुझान को देखते हुए इस लोकसभा सीट पर अभी तक उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया पर बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) द्वारा पहलकदमी करते हुए इस सीट पर अपने उम्मीदवार ऐलान दिए गए हैं। 

शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने इस सीट पर भूपिंदर सिंह भुल्लर फिरोजपुर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है और बहुजन समाज पार्टी ने सुरिंदर कंबोज जलालाबाद पश्चिम को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि सुरिंदर कंबोज जो कि जगदीप सिंह लाडी कंबोज हलका विधायक के पिता हैं। लाडी कंबोज जो कि लाडी कंबोज जलालाबाद (पश्चिम) से  आदमी पार्टी के टिकट पर हलका विधायक चुने गए थे। आम आदमी पार्टी द्वारा फिरोजपुर लोकसभा हलके से  संभावित उम्मीदवारों में शुमिंदर सिंह, जगदीप सिंह लाडी कंबोज, जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह थिंद, हरप्रीत सिंह मोहरेवाला, सुखराज सिंह गोरा, निरवैर सिंह सिंधी सहित अन्य भी बहुत सारे उम्मीदवार टिकट के चाहवान है।   

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि जगदीप सिंह गोल्डी कंबोज हलका विधायक होने के साथ-साथ कंबोज बिरादरी में भी अपना अच्छा प्रभाव रखते हैं और कंबोज बिरादरी की इस हलके में ज्यादा वोट होने के कारण अगर पार्टी को टिकट देती है तो लोकसभा हलका फिरोजपुर से बहुजन समाज पार्टी द्वारा सुरिंदर कंबोज को पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है और आम आदमी पार्टी द्वारा जगदीप सिंह लाडी कंबोज उम्मीदवार हो सकते हैं, ऐसे में इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा और पिता-बेटे लोकसभा फिरोजपुर की सीट पर आमने-सामने हो सकते हैं।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!