सन्नी दियोल को गुरदासपुरिए भगा देंगे : धर्मसोत

Edited By Vatika,Updated: 04 May, 2019 09:17 AM

lok sabha election 2019

गुरदासपुर लोकसभा हलके से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे फिल्मी अदाकार सन्नी दियोल को गुरदासपुरिए भगा देंगे, यह फिल्म नहीं, बल्कि राजनीति है, जिसका सन्नी दियोल को ऊड़ा-ऐड़ा भी नहीं आता। यह प्रकटावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने आज...

चंडीगढ़(कमल): गुरदासपुर लोकसभा हलके से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे फिल्मी अदाकार सन्नी दियोल को गुरदासपुरिए भगा देंगे, यह फिल्म नहीं, बल्कि राजनीति है, जिसका सन्नी दियोल को ऊड़ा-ऐड़ा भी नहीं आता। यह प्रकटावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने आज पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए किया।
PunjabKesari
उन्होंने तंज कसा कि सन्नी दियोल को तो यह भी पता नहीं कि पंजाब या गुरदासपुर हलके के लोगों के क्या मुद्दे हैं? फिर वह लोगों की उम्मीदों पर कैसे खरा उतरेंगे। कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि यह फिल्म नहीं। राजनीति में तो लोग हर समय अपने कामों के लिए घेरे रखते हैं। सन्नी दियोल मुंबई में रहते हैं, उनको लोग कहां ढूंढेंगे?
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि गुरदासपुर के लोग कांग्रेसी उम्मीदवार सुनील जाखड़ को बड़े फर्क के साथ जिताकर लोकसभा में भेजेंगे। उन्होंने सवाल किया कि अगर मोदी नोटबंदी और जी.एस.टी. को भाजपा की उपलब्धि मानते हैं तो फिर वह इन मुद्दों पर लोगों से वोट क्यों नहीं मांगते। जंगलात मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने फिर दावा किया कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मिशन 13 पूरा करना हमारा मुख्य मकसद है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!