Lok Sabha Election: अकाली-भाजपा को पंजाब की 11 सीटों पर बदलने पड़े उम्मीदवार

Edited By Vatika,Updated: 27 Apr, 2019 12:51 PM

lok sabha election 2019

अकाली-भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान एक बार फिर मोदी सरकार के स्लोगन के साथ प्रचार किया जा रहा है लेकिन इन दोनों पार्टियों द्वारा टिकट के बंटवारे को लेकर अपनाए फार्मूले के चलते विरोधियों को इस दावे की हवा निकालने का मौका मिल गया है।

लुधियाना(हितेश): अकाली-भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान एक बार फिर मोदी सरकार के स्लोगन के साथ प्रचार किया जा रहा है लेकिन इन दोनों पार्टियों द्वारा टिकट के बंटवारे को लेकर अपनाए फार्मूले के चलते विरोधियों को इस दावे की हवा निकालने का मौका मिल गया है। एक तरफ  जहां अकाली-भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी से किनारा करने के अलावा चुनाव लडऩे से इंकार कर दिया है, वहीं अकाली-भाजपा द्वारा कई मौजूदा सांसदों व मंत्रियों के साथ पिछली बार चुनाव लडऩे वाले नेताओं को दोबारा टिकट न देने का फैसला किया गया है। इसके तहत अकाली-भाजपा को पंजाब की 11 सीटों पर उम्मीदवार बदलने पड़े हैं, जिसे लेकर सियासी गलियारे में चर्चा छिड़ गई है कि अगर मोदी की वापसी को लेकर अकाली-भाजपा का नेतृत्व इतना आश्वासत है तो उनके द्वारा पुराने चेहरों पर दाव लगाने से परहेज क्यों किया गया है।


ये हैं अकाली-भाजपा के उम्मीदवार

  • लुधियाना, महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल। 
  • पटियाला, सुरजीत सिंह रखड़ा। 
  • आनंदपुर साहिब, प्रेम सिंह चंदूमाजरा।
  • जालंधर, चरणजीत सिंह अटवाल।
  • खडूर साहिब, जागीर कौर।
  • फरीदकोट, गुलजार सिंह राणिके।
  • फतेहगढ़ साहिब, दरबारा सिंह गुरु।
  • संगरूर, परमिन्द्र सिंह ढिंडसा।
  • फिरोजपुर, सुखबीर बादल।
  • बठिंडा, हरसिमरत बादल।
  • अमृतसर, हरदीप सिंह पुरी।
  • होशियारपुर, सोम प्रकाश।
  • गुरदासपुर, सन्नी दियोल।


अकाली दल के ये पुराने उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव

  • बठिंडाडा हरसिमरत कौर बादल, मौजूदा एम.पी.।
  • आनंदपुर साहिब प्रेम सिंह चंदूमाजरा, मौजूदा एम.पी.।


विधायक व मंत्री बन चुके हैं कांग्रेस के पिछली बार के ये उम्मीदवार

  • विजयइंद्र सिंगला, संगरूर।
  • मनप्रीत बादल, बठिंडा।
  • साधु सिंह धर्मसोत, फतेहगढ़ साहिब।
  • हरमिन्द्र सिंह गिल, खडूर साहिब।

अकाली-भाजपा ने बदले ये उम्मीदवार

  • लुधियाना मनप्रीत अयाली।
  • फिरोजपुर शेर सिंह घुबाया, कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनकी तरफ  से उम्मीदवार बनाए गए हैं।
  • फतेहगढ़ साहिब कुलवंत सिंह, अब मोहाली के मेयर बन गए हैं।
  • अमृतसर अरुण जेटली, हार के बाद बनाए गए थे वित्तमंत्री, अब चुनाव लडऩे से की तौबा।
  • खडूर साहिब रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा, अकाली से बगावत करके टकसाली ग्रुप बना लिया है।
  • जालंधर पवन टीनू, अब आदमपुर से विधायक हैं।
  • होशियारपुर विजय सांपला, पंजाब में भाजपा के इकलौते एम.पी. व केंद्र में मंत्री की काट दी गई है टिकट।
  • फरीदकोट परमजीत कौर गुलशन, 2 बार एम.पी. रहीं, पिछली बार हार गई थीं चुनाव और अब दावेदारी के बावजूद नहीं मिली टिकट। 
  • गुरदासपुर स्वर्ण सलारिया, दावेदारी के बावजूद नहीं मिली टिकट।
  • संगरूर सुखदेव सिंह ढिंडसा, अकाली दल के सभी पदों से इस्तीफा देकर चुनाव लडऩे से किया इंकार और अब उनके बेटे को दी गई है टिकट।


कांग्रेस ने इन सीटों पर भी बदले हैं उम्मीदवार

  • आनंदपुर साहिब अम्बिका सोनी ने चुनाव लडऩे से किया इंकार, बेटे के लिए टिकट की मांग नहीं हुई पूरी।
  • फिरोजपुर सुनील जाखड़ उप-चुनाव में गुरदासपुर से जीते थे चुनाव, अब वहीं से दोबारा बनाए गए हैं उम्मीदवार। 
  • फरीदकोट जोगिन्द्र सिंह पंजग्राइंया विधानसभा चुनाव हारने के बाद अकाली दल में शामिल हो चुके हैं। 
  • होशियारपुर मोहिन्द्र सिंह के पी.ए. इस बार नहीं दी गई टिकट, पूर्व एम.पी. संतोष चौधरी को भी किया नजरअंदाज।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!