Edited By Des raj,Updated: 02 Sep, 2018 07:09 PM
दिल्ली के एडिशनल ड्रिस्टिक्ट जज के आदेशों पर लोकल कमिश्नर की तरफ से शनिवार बाद दोपहर नूरवाला रोड स्थित गारमैंट्स फैक्टरी में दबिश दी गई। पुलिस और आई.पी.आर. इगल्स की टीम के साथ मिलकर की गई सिविल रेड में प्यूमा कंपनी के जाली मार्का लगे गारमैंट्स बरामद...
लुधियाना(ऋषि): दिल्ली के एडिशनल ड्रिस्टिक्ट जज के आदेशों पर लोकल कमिश्नर की तरफ से शनिवार बाद दोपहर नूरवाला रोड स्थित गारमैंट्स फैक्टरी में दबिश दी गई। पुलिस और आई.पी.आर. इगल्स की टीम के साथ मिलकर की गई सिविल रेड में प्यूमा कंपनी के जाली मार्का लगे गारमैंट्स बरामद किए गए। लोकल कमिश्नर की तरफ से फैक्टरी मालिक विशाल दवेदी निवासी सिविल लाइन को 12 सितंबर को दिल्ली की सकेत अदालत में पेश होने को कहा गया है।
जानकारी के अनुसार वकील शशि पहोजा की तरफ से बेखौफ होकर विश्व प्रसिद्ध कंपनियों का जाली मार्का लगाने वाले फैक्टरी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली में माननीय अनिल अनटिल जज की अदालत में रेड की आज्ञा लेने संबंधी अर्जी दी थी। जिस पर उन्होंने लोकल कमिश्नर प्राण कृष्णा को लुधियाना में सिविल रेड करने के आदेश दिए। जिन्होंने नूरवाल रोड स्थित द्ववेदी गारमैंट्स में एडवोकेट कृष्ण पाल और प्रशांत कुमार के साथ मिलकर रेड की और जाली मार्का लगी 1030 टी-शर्ट्स बरामद की।